हालांकि फौरन कांग्रेस की तरफ से पक्ष रखने मीडिया में आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि सलमान निजामी को वे जानते ही नहीं है। राजीव शुक्ला ने कहा कि सलमान निजामी कांग्रेस में किसी भी पोस्ट पर नहीं है और ना ही वे जानते हैं।
पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता कांग्रेस नेता सलमान निजामी के ट्वीट को लेकर उन पर बड़ा हमला बोला। मोदी ने कहा कि सलमान निजामी कहते हैं कि हर घर से अफजल गुरु निकलेगा। उन्होंने हमारी सेना को भी नहीं छोड़ा। क्या ऐसे लोगों को स्वीकार किया जाना चाहिए?
गुजरात में दूसरे चरण के लिए भाजपा की तरफ स चुनाव प्रचार की कमान थामे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिसागर रैली में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कांग्रेस पार्टी पर गुमराह करने का आरोप लगाया। मोदी ने कहा कि देश के सभी हिस्सों में कांग्रेस पार्टी ने एक समुदाय को गुमराह किया है।
मोदी ने कहा कि देश ने कांग्रेस पार्टी को पूरी तरह ने नकार दिया है। गुजरात की जनता भी कांग्रेस को खारिज कर देगी और उनको उनकी राजनीति के लिए सज़ा देगी। पीएम मोदी ने कहा कि मेरे जीवन का हर क्षण भारत और यहां कि 125 करोड जनता के नाम समर्पित है।
गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण 93 सीटों पर 14 दिसंबर को मतदान होगा। पिछले पांच बार से लगातार विधानसभा का चुनाव जीतती आयी भाजपा मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार वहां पर चुनावी अखाड़े में है। जबकि कांग्रेस 25 साल के सत्ता विरोधी लहर का फायदा उठाकर गुजरात की सत्ता में आने की कोशिश में है। यही वजह है पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह समेत कई कांग्रेस नेता लगातार चुनाव प्रचार कर पार्टी के लिए वोट की अपील कर रहे हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।