(DELHI, DELHI)
गुजरात विधानसभा चुनाव में लगातार पाकिस्तान का जिक्र होने और उसकी दखलंदाजी का आरोप लगाए जाने के बाद दिए गए इस्लामाबाद के बयान को भारत ने आड़े हाथों लिया है। भारत ने कहा है कि पाकिस्तान हमें सलाह ना दें। हम अपनी ताकत को बखूबी जानते हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की तरफ से सोमवार की सुबह ट्वीट कर गुजरात चुनाव में पाकिस्तान के हस्तक्षेप का जिक्र ना करने की बात कही थी। जबकि पाकिस्तान की तरफ से आयी प्रतिक्रिया के बाद केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने पाकिस्तान पर बरसते हुए नसीहत ना देने की सीख दी है। उधर केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री राज्यमंत्री सुभाष भामरे ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से भारत को कोई ऐसी कोई सलाह देने से बचना चाहिए।
सोमवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉक्टर मोहम्मद फैज़ल ने ट्वीट करते हुए लिखा- “भारत को चुनाव प्रचार में पाकिस्तान की खिंचाई करने और आधारहीन आरोप लगाने से से बाज आना चाहिए और उसे अपनी बदौलत जीत सुनिश्चित करनी चाहिए।”
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।