सोमवार को कांग्रेस के 60 वें अध्यक्ष चुने जाने के बाद राहुल गांधी ने पीएम मोदी से 14 वां सवाल पूछा है। उन्होंने कहा कि गुजरात के दलितों को केवल असुरक्षा ही मिली है उनके पास न जमीन है न रोजगार है और न ही स्वास्थ और शिक्षा है।
उन्होंने कहा कि ऊना की घटना पर पीएम मोदी मौन क्यों हैं? इस घटना की जवाबदेही कौन लेगा? राहुल ने कहा कि दलितों के लिए कानून तो बहुत बनाए गए लेकिन ऐसे कानूनों को कब लागू किया जायेगा?
न जमीन न रोजगार न स्वास्थ्य न शिक्षा
गुजरात के दलितों को मिली है बस असुरक्षा
ऊना की दर्दनाक घटना पर मोदीजी हैं मौन
इस घटना की जवाबदेही लेगा फिर कौन?
कानून तो बहुत बने दलितों के नाम
कौन देगा मगर इन्हे सही अंजाम?
चुनावी प्रचार शुरू होने के साथ ही राहुल ने पीएम मोदी से इस तरीके से सवाल पूछना शुरू कर दिया था। एक ट्वीट में उन्होंने इस बात पर भी नाराजगी जाहिर की थी कि पीएम उनके सवालों के जवाब नहीं देते।
राहुल गांधी ने गुजरात के लिए अपनी नई रणनीति बनाई है। इसके तहत राहुल हर रोज पीएम मोदी से एक सवाल पूछ रहे हैं और उसका जवाब मांग रहे हैं। गुजरात में बीते 22 सालों से भाजपा सत्ता में बनी हुई है। ऐसे में राहुल नए नारे 22 सालों का हिसाब गुजरातऋमांगेऋजवाब’ के साथ अपनी नई रणनीति को लेकर मैदान में उतरे हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।