उन्होंने भारत के लिए अब तक 307 वनडे मैच खेले हैं जब कि 3 वनडे मैच एशिया इलेवन के लिए खेले हैं। धौनी मोहली वनडे में खेलते ही सौरव गांगुली की बराबरी कर लेंगे। गांगुली टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी होने के साथ ही पूर्व कप्तान भी रह चुके हैं।
दरअसल मोहली वनडे धौनी का टीम इंडिया के लिए 308वां मैच होगा। इस मैच में खेलते ही धौनी गांगुली की बराबरी कर लेंगे। गांगुली ने 311 इंटरनेशनल वनडे मैच खेले हैं और माही भी इस मुकाम पर पहुंच जायेंगे।
इससे पहले धौनी गांगुली का एक खास रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। बतौर कप्तान धौनी टीम इंडिया के लिए 199 वनडे मैच खेले चुके हैं। वहीं गांगुली ने 146 वनडे मैच खेले हैं। इस मामले में गांगुली तीसरे स्थान पर हैं। उनसे पहले दूसरे स्थान पर अजरूद्दीन हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए बतौर कप्तान 174 वनडे मैच खेले हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।