पहले 10 ओवर में दोनों भले ही सिर्फ 33 रन जोड़ पाए थे। लेकिन दोनों ने भारत को मजबूत स्कोर जमाने के इरादे से बॉल पर अपनी आंखें जमाने के साफ संकेत दे दिए थे। 11वें ओवर की शुरुआत से ही शिखर धवन ने चार्ज अपने हाथ में लिया और लंकाई बोलर्स पर करारे प्रहार करना शुरू कर दिया। 14.3 ओवर में धवन ने धनंजय की बॉल पर 2 रन बटोर कर अपने वनडे करियर की 23वीं फिफ्टी पूरी कर ली। आउट होने से पहले शिखर धवन ने 68 रन बनाए। इसके लिए उन्होंने कुल 67 गेंदों का सामना किया जिसमें 9 चौके जमाए। शिखर के आउट होने के बाद रोहित शर्मा का साथ निभाने युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर मैदान पर आए।
भारत और श्री लंका की टीमें 3 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच खेल रही हैं। मौजूदा सीरीज में भारत मेहमान टीम से 0-1 से पीछे है। सीरीज में बने रहने के लिए इस मैच में भारत को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। इस मैच में श्री लंका ने एक बार फिर टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। टीम इंडिया इस मैच में एक बदलाव के साथ उतरी है। इस मैच में कैप्टन रोहित शर्मा ने कुलदीप यादव की जगह वॉशिंगटन सुंदर को टीम में जगह दी है। सुंदर अपने इंटरनैशनल करियर में पदार्पण कर रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।