अफवाहों पर ना दें ध्यान, बैंक में आपका पैसा सुरक्षित-फिक्की कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी
(DELHI, DELHI) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछली सरकार से अपनी तुलना करते हुए कहा कि इस समय देश की आशाएं उच्चतम स्तर पर हैं कारोबारियों के लिए काफी सुगम माहौल है। फिक्की में उद्योगपतियों के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि लोग अफवहों पर ध्यान ना दें क्योंकि उनका बैंकों में रखा हुआ पैसा पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि भारत ग्लोबल कंपीटिटिव इंडेक्स में 32 पर पहुंच गया है। यानि देश ने कारोबारी सुगमता के मामले में 30 अंक की छलांग लगाई है।
मोदी ने कहा कि तीन साल के दौरान विदेश निवेश में करीब 70 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। अर्थव्यवस्था पर लोगों को भरोसा बढ़ा है और इसीलिए यह बदलाव हो रहा है। पीएम ने कहा कि आज देश की आशाएं उच्चतम स्तर पर है।
प्रधानमंत्री मोदी ने पिछली सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि पहले की सरकार के समय बैंक से दबाव डालकर अमीरों को पैसे दिलवाए जाते थे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में पैसा देने पर भी बिल्डर घर नहीं देते थे। लेकिन उनकी सरकार बिल्डरों पर नकेल कसने के लिए अब रेरा कानून लेकर आयी है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।