टाइम्स नाउ और वीएमआर ने अपने एग्जिट पोल में बीजेपी को 109 और कांग्रेस को 70 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। इंडिया टुडे एक्सिस के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी 99 से 113 सीटों पर और कांग्रेस को 68 से 82 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। एबीपी न्यूज और सीएसडीएस के एग्जिट पोल्स के मुताबिक बीजेपी 117 और कांग्रेस 64 सीटें जीत दर्ज कर सकती है। इंडिया टीवी वीएमआर एग्जिट पोल सर्वे के अनुसार बीजेपी को 104 से 114 सीटें मिल सकती है तो वहीं कांग्रेस को 65-75 सीटें मिल सकती हैं। रिपब्लिक चैनल की बात करें तो, रिपब्लिक चैनल ने बीजेपी को 109 और कांग्रेस को 71 सीटें मिलने की उम्मीद जताई है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।