प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में सभी चैनल भाजपा को 100 से ज्यादा सीटें दे रहे हैं। तमाम सर्वेक्षणों का निचोड़ निकालें तो भाजपा को 116, कांग्रेस को 64 और अन्य को 2 सीटें मिलने का अनुमान है। सी-वीटर्स ने यहां पर भारतीय जनता पार्टी को अपने एग्जिट पोल में आगे दिखाया है। सी वोटर्स के मुताबिक भाजपा को 108 सीटें मिल सकती है, जबकि कांग्रेस यहां पर 74 सीटों पर अपनी जीत दर्ज कर सकती है। इसी तरह अगर एबीपी-सीएसडीएस की बात करें तो गुजरात में भाजपा को 112-122, कांग्रेस को 60-68 और अन्य को 0-2 मिलने का अनुमान है।
वहीं हिमाचल प्रदेश की बात की जाए तो इंडिया टुडे ने अपने एग्जिट पोल में बताया है कि 68 में से भाजपा को 47 से 55 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा यहां कांग्रेस को 13 से 20 सीटें होने का दावा किया जा रहा है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।