देश की सबसे पुरानी पार्टी की कमान आज राहुल गांधी के हाथों में सौंप दी गई। उन्हें केंद्रीय चुनाव प्रभार समिति के अध्यक्ष एम. रामचंद्रन ने सोनिया गांधी की मौजूदगी में सर्टिफिकेट सौंपा। इस मौके पर अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर सुबह से ही समर्थकों का भारी जमावड़ा है। कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान संभालते ही राहुल गांधी ने मंच से अपने भाषण में केन्द्र की सत्ताधारी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज देश में लगातार हिंसा का दौर जारी है जिसके चलते पूरे देश की छवि खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि हम हर भारतीय की आवाज़ सुरक्षित करेंगे।
राहुल ने कहा कि एक बार आग लगती है तो उसे बुझाना मुश्किल होता है और भाजपा देश में आग लगा रही है। देश में हिंसा फैलाई जा रही है। भाजपा तोड़ती है और हम जोड़ते हैं।
राहुल ने आगे कहा कि हम देश को 21वीं सदी में लाए और वो लोग देश को मध्य युग में ले जा रहे हैं। इसे अगर कोई रोक सकता है तो वो हैं कांग्रेस के कार्यकर्ता। हम कांग्रेस को ग्रैंड ओल्ड-यंग पार्टी बनाने जा रहे हैं। हम गुस्से की राजनीति का मुकाबला करेंगे। हम नफरत की राजनीति नहीं करते। हम भाजपा के लोगों को अपना भाई-बहन मानते हैं लेकिन उनके विचारों से सहमत नहीं हैं। वो लोग आवाज को कुचलते हैं और हम आवाज सुनते हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।