अमित शाह ने कहा कि उनकी पार्टी अब दोनों जगहों पर सरकार बनाने जा रही है।
उन्होंने कहा कि इसके लिए सबसे पहले गुजरात और हिमाचल की जनता का धन्यवाद देना चाहता हूं कि मोदी की विकास यात्रा में इन दोनों राज्यों के लोगों ने विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री की नीतियों और केन्द्र सरकार के गरीब लक्ष्य कार्यक्रम की जीत है।
उधर दो राज्यों में पार्टी के विजय को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भव्य जीत करार दिया है। गुजरात और हिमाचल की जीत पर अलग-अलग ट्वीट करते हुए मोदी ने लिखा है- जीता विकास, जीता गुजरात। जय जय गरवी गुजरात।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।