टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों का अभ्यास देखकर हैरत में पड़ जायेंगे आप
(DELHI, DELHI) भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच 20 दिसम्बर को कटक में खेला जायेगा। इसके लिए टीम इंडिया ने कटक में मंगलवार को जमकर अभ्यास किया। इस सीरीज के लिए तीन युवा खिलाड़ियों को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। आईपीएल और घरेलू मैचों में दमदार प्रदर्शन करने के बाद इन खिलाड़ियों को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। इनमें मोहम्मद सिराज जयदेव उनादकत और बसील थम्पी शामिल है।
बीसीसीआई ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सिराज जयदेव और थम्पी गेंदबाजी का अभ्यास करते नजर आ रहे हैं। ये तीनों ही गेंदबाज अब तक शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं और अभ्यास के दौरान भी कोच की उम्मीदों पर खरा उतरे हैं। लिहाजा काफी हद तक संभव है कि इन खिलाड़ियों को पहले टी-20 मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाये।
रोहित शर्मा की कप्तानी में वनडे सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम ने सकारात्मक ऊर्जा के साथ टी-20 मैच खेलने उतरेगी। टीम इंडिया इस सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार हो गयी है। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित ही इस सीरीज में कप्तानी करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।