PM मोदी ने मनमोहन सिंह की राष्ट्रभक्ति पर नहीं उठाया सवाल-जेटली
(DELHI, DELHI) गुजरात चुनाव के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पाकिस्तान को लेकर प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी के दिए बयान के बाद कांग्रेस की तरफ से किए जा रहे हंगामे और माफी की मांग के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपनी ओर से सफाई दी है।
भाजपा ने पूरी तरह से उसके लिए माफी तो नहीं मांगी लेकिन उसने यह कहा कि पीएम मोदी ने जो पूर्ववर्ती प्रधानमंत्री के लिए कहा था उसमें उन्होंने मनमोहन सिंह के राष्ट्र के प्रति उनकी भावनाओं पर सवाल खड़ा नहीं किया था। राज्यसभा में केन्द्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली ने कहा प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह या पूर्व उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी की राष्ट्र को लेकर उनकी भावनाओं पर सवाल नहीं खड़े किए हैं। इस तरह का कोई भी कयास लगाना गलत है। हम इन नेताओं और उनका भारत के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का काफी सम्मान करते हैं।
गौरतलब है कि कांग्रेस लगातार मॉनसून सत्र में प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से माफी मांगने को लेकर राज्यसभा में हंगामा कर रही थी। जिसके चलते संसद सुचारू रूप से चलने में अवरोध पैदा हो रहा था।
गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में गुजरात के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार करते वक्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आरोप लगाया था कि मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस नेताओं की पाकिस्तान के पूर्व मंत्रियों और राजनयिक के बीच गुप्त बैठक हुई थी। उन्होंने यह आरोप लगाया था कि तीन घंटे तक गुप्त बैठक हई थी जिसमें पाकिस्तान के उच्चायुक्त वहां के विदेश मंत्री और पूर्व पीएम और पूर्व उपराष्ट्रपति ने हिस्सा लिया था। हालांकि इस आरोप के बाद मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी की कड़ी आलोचना की। उन्होंने इसे राजनीतिक फायदे लिए लगाए जाने वाले आरोप करार दिया था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।