इसके फौरन बाद हंगामा मच गया। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि विधायक आशा कुमार को थप्पड़ मारने के बाद किस तरह का हंगामे का पूरा माहौल पैदा हो गया था।
उधर पूरे मामले पर बात करने मीडिया के सामने आयी आशा कुमारी ने कहा कि महिला पुलिसकर्मी ने मुझे धक्का दिया और बदतमीजी से पेश आयी। उन्होंने कहा महिला पुलिसर्मी को धैर्य रखना चाहिए था क्योंकि मैं उसकी मां की उम्र की हूं। आशा कुमारी ने आगे कहा कि मैं यह मानती हूं कि मुझे भी इस तरह से उस पर गुस्सा नहीं होना चाहिए था। उसके लिए माफी मांगती हूं।
आशा कुमारी पंजाब कांग्रेस की प्रभारी हैं और हाल में हुए हिमाचल प्रदेश के चुनाव में अपने गृह क्षेत्र डलहौजी से चुनाव जीतकर विधनसभा पहुंची हैं। गौरतलब है कि राहुल गांधी शुक्रवार की सुबह हिमाचल विधानसभा चुनाव में हार पर पार्टी के प्रदर्शन को लेकर समीक्षा बैठकर करने शिमला पहुंचे। वह पार्टी के विधायकों पार्टी उम्मीदवारों और जिलाध्याक्षों से मुलाकात कर इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि आखिर कांग्रेस से कहां गलती हो गई।
गौरतलब है कि हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की वीरभद्र सिंह सरकार को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद यहां पर पार्टी पांच साल बाद सत्ता से बेदखल हो गई है। ऐसे में पार्टी का प्रयास है कि विधानसभा चुनाव में हुआ हार पर मंथन हो और आगामी रणनीति तैयार की जाए।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।