धवन की पत्नी और बच्चों को फ्लाइट में चढ़ने से रोका, कर्मारियों की बदसलूकी पर भड़के शिखर
(DELHI, DELHI) टीम इंडिया के ओपनर खिलाड़ी शिखर धवन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए केपटाउन पहुंच गए हैं। लेकिन उनका परिवार अभी दुबई में एयरपोर्ट पर अटका हुआ है। धवन ने मुंबई से अपनी बीवी और बच्चों के साथ केपटाउन के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन एमिरेट्स एयरलाइंस ने उन्हें दुबई एयरपोर्ट पर कनेक्टिंग फ्लाइट में नहीं बैठना दिया।
धवन ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया है कि एयरलाइंस ने उनके बीवी बच्चों से बर्थ सर्टिफेट्स और कुछ और कागजात मांगे, जो कि उनके पास नहीं थे। एयरलाइंस के कर्मचारियों ने इस वजह से उनकी की पत्नी आयशा और बच्चे उस फ्लाइट में नहीं बैठने दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।