(Mumbai, Mumbai)
मुंबई|पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस को दी गई शिकायत में सारा ने शिकायत दर्ज कराई है कि देवकुमार मैती नाम का एक शख्स बार-बार उन्हें फोन करके परेशान कर रहा था। इतना ही नहीं, वह उन्हें शादी के लिए प्रपोज भी किया करता था। सचिन के परिवार ने मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके साथ से ही पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई थी। इसके लिए पुलिस फोन टावर के लोकेशन भी ट्रैक किए। इस दौरान रविवार को उसे पश्चिम बंगाल के ईस्ट मेदिनापुर स्थित महिसाडोल इलाके से धर दबोचा गया। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।