सुषमा स्वराज ने मालदीव के विदेश मंत्री से की बातचीत, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा
(DELHI, DELHI) विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को मालदीव के अपने समकक्ष मोहम्मद आसिम के साथ सार्थक बातचीत की जिसमें भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े विविध आयाम शामिल हैं। सुषमा और आसिम के बीच यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब मालदीव-चीन के बीच मुक्त व्यापार समझौता समेत कुछ अन्य मुद्दों पर भारत एवं मालदीव के बीच संबंधों में तनाव देखा जा रहा है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया कि सुषमा स्वराज ने मालदीव के राष्ट्रपति के विशेष दूत एवं विदेश मंत्री मोहम्मद आसिम से मुलाकात की। दोनों के बीच मालदीव की भारत प्रथम नीति तथा हमारी पड़ोस प्रथम नीति के आलोक में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा हुई।
समझा जाता है कि मालदीव के नेता ने इस बात पर जोर दिया कि मालदीव कोई भी ऐसी गतिविधि नहीं करेगा जो भारत के हितों को नुकसान पहुंचाता हो। यह भी बताया गया कि मालदीव हिन्द महासागर क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा के संबंध में भारत की संवेदनशीलता को समझता है। भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह करीबी एवं मित्रतापूर्ण पड़ोस की उम्मीद करता है और मालदीव अपनी भारत प्रथम नीति के संबंध में उसकी चिंताओं को समझेगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।