14 जनवरी को आस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप में कमलेश नगरकोटी ने 146.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर न सिर्फ साथी बल्लेबाजों को बल्कि विश्व के बड़े बड़े गेंदबाजों को भी चौंका दिया। भारत ने अपने पहले मुकाबले में आस्टे्रलिया के खिलाफ 328 का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया 228 रन पर सिमट गया। इसका पूरा श्रेय उभरते तेज गेंदबाज कमलेश नगरकोटी को जाता है। कमलेश ने 7 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए। इस मैच में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकार्ड भी कमलेश के नाम ही हुआ।
अंडर-19 विश्व कप के पहले मैच में कमलेश 147 किमी प्रति घंटे की रफ्तार का रिकार्ड तोड़ने से चूक गए। कमलेश की सबसे तेज गेंद 146.8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार की थी। इससे पहले वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने साल 2016 के अंडर-19 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट में 147 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।