अमेरिका के दक्षिणी शहर चिली के ऊपर करीब 36000 फुट की ऊंचाई पर उड़ रहे विमान में गुरुवार को सुबह पोप फ्रांसिस ने दो फ्लाईट अटेंडेंट्स की शादी कराई। प्लेन पर हुई हई शादी में क्या -क्या हुआ इस पर विमान कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है कि जब पोप किसी जोड़े की शादी हवाई जहाज में कराई हो।
यह शादी अचानक हुई है। क्योंकि जब सभी लोग प्लेन में पोप के साथ ग्रुप फोटो लेने के लिए बैठे थे अगल बगल बैठे एक जोड़े ने आपस में बातें करना शुरू कर दिया। पोप के सामने चैटिंग करने वाले थे पाउला पोडेस्ट रुईज और कार्लोस सिफार्डी इलोरिगा। बताया जा रहा है कि यह प्लेन पोप को सैंटिगो से इक्यूक लेकर जा रहा था।
इस जवान जोड़े को आपस में बातें करते देख पोन पूछा क्या वे शादीशुदा हैं इस पर जोड़े ने बताया कि वह दोनों 2010 में शादी करने वाले थे लेकिन उनके इलाके में भयानक भूकंप आने से वह चर्च तबाह हो गया था जहां वह शादी करने वाले थे। लेकिन चर्च वह तब से ऐसे ही फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में जीवन गुजार रहे हैं।
इस शादी की एक रोचक यह भी है कि पाउला कार्लोस की बॉस हैं। दोनों के दो बच्चे भी हैं। वह दोनों कोर्ट मैरिज कर चुके थे लेकिन पारंपरिक रूप से शादी होना बाकी था। जोड़े ने मीडिया को बताया कि वह दोनों फ्लाइट में काम के दौरान ही पहली बार मिले थे।
जोड़े की यह कहानी सुनकर पोप ने पूछा कि वह अभी शादी करने के लिए तैयार हैं तो जोड़े ने हां कर दिया। इसके बाद फिर क्या था। पोन जोड़े की सगुन की अंगूठी को आशीर्वाद दिया और दोनों की शादी करा दी। पोप दोनों को शादी का सर्टिफिकेट देता कि इससे पहले उन्होंने पूछा कि इसके लिए एक गवाह की जरूरत है। तो जोड़े बॉस ने गवाह बनने के लिए हां कर दी। और फिर इस तरह दोनों को पोप की ओर से विवाह का सर्टिफिकेट मिल गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।