गणतंत्र दिवस समारोह में राहुल को पीछे बैठाना मोदी सरकार की ओछी राजनीति
(DELHI, DELHI) देश के 69वें गणतंत्र दिवस समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को छठी पंक्ति में बैठाये जाने पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। पार्टी ने आरोप लगाया कि इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की ओछी राजनीति जगजाहिर हो गयी है। समारोह के दौरान आज राहुल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद से बातचीत करते नजर आये।

राहुल को गणतंत्र दिवस पर अग्रिम पंक्ति में नहीं बैठाये पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर अहंकारी शासकों ने सारी परम्पराओं को दरकिनार कर दिया। उन्होंने ट्वीट कर कहा मोदी सरकार की ओछी राजनीति जग ज़ाहिर! सुरजेवाला ने कहा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर अंहकारी शासकों ने सारी परंपराओं को दरकिनार करके पहले चौथी पंक्ति और फिर छठी पंक्ति में जानबूझकर बिठाया।
उन्होंने अपने ट्वीट के साथ एक तस्वीर भी टैग की है जिसमें राहुल गांधी को काफी पीछे बैठे दिखाया गया है और उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता आजाद बैठे हुए हैं। उन्होंने हमारे लिये संविधान का उत्सव ही सर्व प्रथम है। कांग्रेस के एक नेता ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस अध्यक्ष को पहली पंक्ति में बैठने की जगह ना देकर मोदी सरकार सस्ती राजनीति कर रही है। हालांकि इस नेता ने कल यह भी स्पष्ट कर दिया था कि पार्टी अध्यक्ष गणतंत्र दिवस में भाग लेंगे।
राहुल ने कल एक खुले पत्र में देशवासियों से कहा था कि संविधान में की गयी न्‍याय स्‍वतंत्रता समानता एवं बंधुत्‍व की प्रतिबद्धताओं की रक्षा करने की पहले से कहीं अधिक आवश्‍यकता है। उन्‍होंने कहा हमारे युवा देश के इतिहास में इन मूल्‍यवान प्रतिबद्धताओं की पहले से कहीं अधिक रक्षा किये जाने की आवश्‍यकता है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।