U19 WC INDvPAK : पाकिस्तान की शर्मनाक हार
(India) भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच क्राइस्टचर्च में खेला गया। 273 रनों के लक्ष्य के जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 69 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत ने 203 रनों से मैच जीता और फाइनल में जगह बना ली। अंडर-19 वर्ल्ड कप में रनों के लिहाज से ये पाकिस्तान की सबसे बड़ी हार भी है। नॉटआउट 102 रन बनाने वाले शुभम गिल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। फाइनल मैच में अब भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा, जो 3 फरवरी को खेला जाएगा। भारत की ओर से इशान पोरेल ने चार, शिवा सिंह- रियान पराग ने दो-दो और अनुकूल रॉय-अभिषेक शर्मा ने एक-एक विकेट लिया। 68 रनों तक 9 विकेट गंवा दिए थे। अनुकूल रॉय ने साद खान को आउट कर भारत को 9वीं सफलता दिलाई। शिवा सिंह ने अपनी ही गेंद पर शाहीन शाह अफरीदी को बिना खाता खोले ही आउट कर दिया। रियान पराग की गेंद पर पहले रोहैल नाजिर (18) और फिर हसन रजा (1) आउट हुए। शिवा सिंह ने मोहम्मद ताहा को आउट कर पाकिस्तान को पांचवां झटका दिया था। ताहा 23 गेंद पर चार रन बनाकर आउट हुए। शिवा का इस टूर्नामेंट में ये पहला विकेट है। इससे पहले इशान पोरेल ने पहले चार विकेट लिए थे। अमद आलम महज चार रन बनाकर आउट हुए, शिवम मावी ने उनका कैच लपका। इस तरह से पाकिस्तान ने 12वें ओवर में चौथा विकेट गंवाया। अली जरयाब महज एक रन बनाकर गली में कप्तान पृथ्वी शॉ को कैच थमा बैठे। आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर पाक को तीसरा झटका लगा। इससे पहले इमरान शाह महज दो रन बनाकर पोरेल की गेंद पर कप्तान पृथ्वी शॉ को कैच थमा बैठे थे। इस तरह से पाकिस्तान को छठे ओवर में दूसरा झटका लगा था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।