स्टेट ऑफ यूनियन संबोधन अमेरिकी राष्ट्रपति का कांग्रेस के संयुक्त सत्र को सालाना पारंपरिक संबोधन है जिसमें वह देश की स्थिति के बारे में बताते हैं। उन्होंने आव्रजन सुधार के तहत चार स्तंभों का प्रस्ताव दिया। इसमें दीवार का निर्माण आव्रजन श्रृंखला को खत्म करना और डायवर्सिटी वीजा शामिल है। ट्रंप ने कहा कि प्रस्ताव को दोनों दलों रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक का निष्पक्ष समझौते के तहत समर्थन मिलना चाहिए- जिसमें किसी को भी सबकुछ नहीं मिलता जो वे चाहते हैं, लेकिन देश को वह आवश्यक सुधार मिल जाते हैं जिसकी जरूरत है। राष्ट्रपति ने कहा कि हमारी रूपरेखा का पहला स्तंभ उन 18 लाख अवैध आव्रजकों की नागरिकता का रास्ता प्रशस्त करता है जिन्हें उनके माता-पिता तब लेकर आए थे जब उनकी आयु कम थी। इसके दायरे में पूर्ववर्ती प्रशासन के मुकाबले तीन गुना अधिक लोग आते हैं।
ट्रंप ने कहा कि हमारी योजना के तहत जो लोग शिक्षा तथा कामकाजी जरूरतों पर खरे उतरते हैं, अच्छा नैतिक चरित्र दिखाते हैं वह अमेरिका के पूर्ण नागरिक बन सकते हैं। दूसरा स्तंभ सीमा को पूरी तरह सुरक्षित करना है यानि दक्षिणी सीमा पर दीवार का निर्माण। इसका मतलब है कि अधिक लोगों को रोजगार पर रखना ताकि समुदायों को सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण यह है कि हमारी योजना उन भयावह खामियों को दूर कर देगी जिनका आतंकी और अपराधी हमारे देश में प्रवेश के लिए इस्तेमाल करते हैं। इससे पकड़ने और रिहा करने की प्रथा खत्म हो जाएगी। ट्रंप ने कहा कि तीसरा स्तंभ वीजा लॉटरी को खत्म करेगा। यह ऐसा कार्यक्रम है जिसके तहत कौशल योग्यता और अमेरिकियों की सुरक्षा पर ध्यान बगैर ग्रीन कार्ड दिया जाता है। चौथा और अंतिम स्तंभ आव्रजन श्रंखला को समाप्त कर एकल परिवार की सुरक्षा करता है। ट्रंप ने कहा कि ये चार स्तंभ सुरक्षित आधुनिक और कानून सम्मत आव्रजन प्रणाली का निर्माण करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।