राहुल गांधी ने कहा कि हम पूरे देश में आरएसएस की विचारधारा से लड़ रहे हैं। पूरे देश पर एक विशेष तरह की सोच थोपने का प्रयास किया जा रहा है। बीजेपी और आरएसएस पूरे भारत खासतौर पर उत्तर-पूर्वी भारत में यही कर रही है। बीजेपी और आरएसएस आपकी संस्कृति भाषा और जीवन के तरीके को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आरएसएस की विचारधारा महिलाओं को कमजोर करने वाली है। क्या किसी को पता है कि आरएसएस में कितनी महिलाएं नेतृत्व करती हैं? शून्य। यदि आप महात्मा गांधी की तस्वीरें देखते हैं तो आपको उनके आसपास महिलाएं दिखेंगी लेकिन अगर आप मोहन भागवत की तस्वीरें देखते हैं तो वह अकेले या पुरुषों से घिरे होंगे।
राहुल ने कहा कि कांग्रेस में इस बात का संतुलन रखा गया है कि चुनाव में महिला और पुरुषों की संख्या में ज्यादा अंतर न आए। उन्होंने कहा कि वह मेघालय में महिलाओं को पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हैं जिससे हम ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को मौका दे सकें।
त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों पर 18 फरवरी को वोटिंग होगी और मेघायल में 27 फरवरी को मतदान होगा। मेघायल में भी विधानसभा की 60 सीटें हैं। दोनों राज्यों में 3 मार्च को मतगणना होगी।
कांग्रेस त्रिपुरा और मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।