सुबह सदन की कार्यवाही शुरू करते हुए उप सभापति पी जे कुरियन ने जरुरी विधायी कार्य निपटाने के बाद शून्यकाल शुरु करने का प्रयास किया तो सपा के नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि उत्तरप्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति की लगातार खराब हो रही है। एक विशेष समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है। उनके समर्थन में सपा के अन्य सदस्य भी खड़े हो गए।
इस बीच आप पार्टी के संजय सिंह ने दिल्ली में सीलिंग का मुद्दा उठाया और अध्यक्ष के आसन की ओर बढ़ने लगे। उनके साथ आप पार्टी के दो सदस्य नारायण दास गुप्ता और सुशील गुप्ता भी आ गए। कुरियन ने सपा नेता को टोकते हुए कहा कि इस मुद्दे पर नोटिस नहीं दिया गया है इसलिए इस पर चर्चा की अनुमति नहीं दी जा सकती। इसके बाद सपा के अन्य सदस्य नारे लगाते अध्यक्ष के आसन के समक्ष आ गए। उप सभापति ने सदस्यों से शांत होने की अपील करते हुए कहा कि यह शून्यकाल का समय है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।