(India)
राजस्थान में हुए उपचुनाव में बीजेपी को करारा झटका लगा है। वहां दो लोकसभा और एक विधान सभा सीट पर हुए उप चुनावों में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। इस हार के बाद बीजेपी नेता और बिहार के पटना साहिब से लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी ही पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि राजस्थान बीजेपी को तीन तलाक देने वाला पहला राज्य बन गया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा, ‘सारे रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी के लिए ब्रेकिंग न्यूज़- बीजेपी को तीन तलाक देने वाला पहला राज्य बन गया है राजस्थान। अजमेर- तलाक, अलवर- तलाक, मांडलगढ़- तलाक। हमारे विरोधियों ने अच्छे मार्जिन से इस चुनाव को जीता है। हमारी पार्टी को जोरदार झटका दिया है।’ उन्होंने दूसरा ट्वीट करते हुए बीजेपी को जागने की हिदायत दे डाली। सिन्हा ने लिखा, ‘देर आए दुरुस्त आए, नहीं तो यह विनाशकारी नतीजे टाटा-बाए-बाए नतीजे भी हो सकते थे या हो जाएंगे। जाग जाओ बीजेपी, जय हिंद।’
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।