U-19 WC FINAL: मनजोत की सेंचुरी, भारत चौथी बार बना वर्ल्ड चैंपियन
(DELHI, DELHI) आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच न्यूजीलैंड के बे ओवल मैदान पर खेला गया। ऑस्ट्रेलिया के 217 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारत ने 38.5 ओवर में दो विकेट गंवाकर 220 रन बना डाले। मनजोत कालरा 101 और हार्विक देसाई 47 रन बनाकर नॉटआउट लौटे।सलामी बल्लेबाज मनजोत कालरा ने शानदार सेंचुरी जड़ी और फाइनल में सेंचुरी जड़ने वाले बल्लेबाजों की विशिष्ट क्लब में शामिल हो गए। शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ के विकेट गिरने के बाद मनजोत ने हार्विक देसाई के साथ मिलकर भारत को जीत के करीब पहुंचाया। हार्विक ने भी शानदार बल्लेबाजी की। भारत ने 131 रनों पर दूसरा विकेट गंवाया था। शुभमन गिल 30 गेंद पर 31 रन बनाकर परम उपल की गेंद पर स्टंपिंग आउट हुए। गिल ने मनजोत कालरा के साथ मिलकर 60 रनों की तेज साझेदारी निभाई। इससे पहले पृथ्वी शॉ के आउट होने के बाद मनजोत कालरा और शुभमन गिल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी है। मनजोत ने 47 गेंद पर 50 रन पूरे किए। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और दो छक्के निकले।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।