बजट सत्र - BJP अध्यक्ष शाह ने कहा-55 साल सिर्फ एक ही परिवार का शासन रहा
(DELHI, DELHI) राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि आजादी के बाद 70 सालों में 55 साल सिर्फ एक ही परिवार का शासन रहा। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पिछले साढ़े तीन साल में सरकार अंत्योदय के सिद्धांत पर चली। शाह ने कहा जो 60 साल में नहीं हुआ वो अब हो रहा है। जन धन योजना के तहत 31 करोड़ लोगों के खाते खोले गए।
इससे पहले राज्यसभा में नोएडा एनकाउंटर मामले को लेकर जोरदार हंगामा हुआ जिसके बाद सदन की कार्रवाई दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने इस मामले में जमकर हंगामा काटा। वहीं दूसरी ओर लोकसभा की कार्यवाही कैराना से सांसद हुकुम सिंह के निधन की वजह से पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। आपको बता दें कि यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले में नोएडा सेक्टर 122 में शादी समारोह से घर लौट रहे जिम ट्रेनर को पुलिस के दरोगा ने गोली मार दी।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज सोमवार को पहली बार राज्यसभा में भाषण देंगे। बताते चलें कि अमित शाह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत करेंगे। खबरों की मानें तो प्रश्नकाल दोपहर तकरीबन12 बजे तक खत्म हो जाएगा। इसके बाद राष्‍ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू हो सकती है। अमित शाह पिछले सत्र में तीन तलाक बिल पर विपक्ष के हंगामे के चलते राज्यसभा में नहीं बोल पाए थे। तब शाह जीएसटी पर बोलना चाहते थे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।