मोदी ने कहा कि सरकार की कई योजनाओं का मज़ाक उड़ाया गया है। उन्होंने कहा कि बेवजह की योजनाओं की घोषणाओं से देश को नुकसान हुआ है। आज देश में यूरिया की कोई किल्लत नहीं।
पीएम ने कहा कि किसानों की बेहतरी के लिए कई काम चल रहे हैं। सरकार की कई योजनाओं का मजाक उड़ाया जा रहा है। तीन तलाक पर कानून बनाने से कांग्रेस को किसने रोका था? हम तो भुक्तभोगी हैं क्या कुछ झेला है हम ही जानते हैं। ओबीसी आयोग को रोका जा रहा है।
पीएम मोदी ने राज्यसभा में कहा कि देश में मिशन मोड में काम करना चाहिए। देश हित के काम पर राजनीति नहीं होना चाहिए। स्वच्छता का मुद्दा आदत का विषय है। वेटियों के लिए काफी कुछ कहा जाता है। बेटों को संस्कार देने पर भी बोला जाना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि जेल भेजने के डर के हम भुक्तभोगी है।
बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में जवाब दिया। इस दौरान विपक्षी सांसद लगातार हंगामा कर रहे हैं। हंगामे में टीडीपी के सांसद भी शामिल हैं। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी हंगामे के बावजूद अपना जवाब दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सदन में सार्थक चर्चा होनी चाहिए। पीएम ने कहा कि राष्ट्रपति का अभिभाषण किसी पार्टी का नहीं होता है और उसका सम्मान होना चाहिए।
पीएम मोदी ने कहा कि जब हम नए राज्यों के निर्माण की बात करते हैं तो हमें उन तौर-तरीकों को याद करना चाहिए जिस तरह अटल बिहारी वाजपेयीजी ने उत्तराखंड झारखंड और छत्तीसगढ़ का निर्माण किया था। उन्होंने दिखाया था कि कैसे दूरदर्शी फैसला लिया जाता है।
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन में कल मंगलवार को चर्चा हुई। प्रधानमंत्री के जवाब के बाद आज प्रस्ताव को सदन में पारित कराया जाएगा जहां भाजपा नीत सरकार को बहुमत है।
सूत्रों ने बताया कि सरकार गुरुवार को कुछ महत्वपूर्ण विधेयक पेश कर सकती है लोकसभा में कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पकौड़े बेचने वालों से संबंधित टिप्पणी का मुद्दा प्रमुखता से उठा। विपक्षी दलों ने जहां इस बयान को लेकर रोजगार के मुद्दे पर सरकार को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया वहीं भाजपा ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल पकौड़े बेचने वालों का अपमान कर रहे हैं।
भाजपा सदस्य प्रह्लाद जोशी ने इस संदर्भ में एक इंजीनियरिंग स्नातक का उदाहरण दिया जिन्होंने ऐसा अल्पाहार बेचकर पैसा कमाया। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कल राज्यसभा में कहा था कि बेरोजगार रहने से अच्छा है पकौड़ी बेचकर आजीविका चलाना।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।