रविवार को पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उनका कार्यकाल खत्म होने में ज्यादा समय नहीं बचा इसलिए उनको अतीत पर भाषण देना बंद कर और काम शुरू करना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने जनसभा में मोदी की आलोचना करते हुए कहा, ''चुनावों के दौरान आपको देश को बताना होगा कि पांच साल में आपने क्या किया। पांच साल होने वाले हैं और आपने अपना खाता भी नहीं खोला है।
चुनावी राज्य कर्नाटक के उत्तरी हिस्से में दूसरे दिन अपनी 'जन आशीर्वाद यात्रा जारी रखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी अपना प्रदर्शन गिनाने की जगह कांग्रेस पर हमला करने के लिए अतीत में जाते हैं ।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।