यूपीए सरकार के दौरान हुई पीएनबी घोटाले की शुरुआत - भाजपा
(DELHI, DELHI) नीरव मोदी बैंक फ्रॉड केस में कांग्रेस पार्टी पर हमले को और तेज़ करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने यह दावा किया है कि इस घोटाले की शुरुआत दरअसल यूपीए की सरकार के वक्त साल 2011 में ही हो गई थी।
भाजपा ने कहा कि जिस 11 800 करोड़ रुपये के पीएनबी स्कैम को लेकर कांग्रेस लगातार एनडीए सरकार को निशाना बना रही है वास्तव में उसका भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा ट्रैक रिकॉर्ड है। और अब वे झूठे आरोपों के जरिए लोगों को बरगलाने का प्रयास कर रही है।
शनिवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान भाजपा नेता और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- कांग्रेस सरकार में रहते हुए महत्वपूर्ण पदों का दुरुपयोग किया और ऐसे भ्रष्टाचार के मामलों में संलिप्त रही है। उसने जो भी किया उसे पूरी तरह छुपाने की कोशिशें की। अब वो ये बताने की बजाय कि कैसे उनके कार्यकाल के दौरान यह घोटाला हुआ उल्टे आरोप लगा रही है। नीरव मोदी स्कैम की शुरुआत वास्तव में साल 2011 मे ही हो गई थी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।