2-1 की अपराजेय बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय महिला क्रिकेट टीम मेजबान के खिलाफ पांचवें और आखिरी मैच को जीतकर स्वैग से सीरीज का समापन करना चाहेंगी। भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज को पहले ही 2-1 से अपने नाम कर चुकी है और वह अब ट्वंटी-20 सीरीज में भी 2-1 से आगे है। सीरीज का चौथा मैच सेंचुरियन में बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था।
भारत ने पहले दो मैच क्रमश: सात और नौ विकेट से जीते थे। लेकिन तीसरे मैच में उसे मेजबान टीम के हाथों पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। कप्तान हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम अगर शनिवार को मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर लेती है तो वह दक्षिण अफ्रीका दौरे में एक दौरे पर दो सीरीज जीतने वाली पहली भारतीय टीम बन जाएंगी। भारत ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में ट्वंटी-20 सीरीज जीती थी।
भारतीय टीम की सीनियर खिलाड़ी मिताली राज सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और उन्होंने पहले दो मैचो में लगातार अर्धशतक बनाए थे। लेकिन तीसरे मैच में वह खाता भी नहीं खोल सकीं थी। इसके अलावा ओपनर स्मृति मंधाना ने तीन मैचों में क्रमश 28 57 और 37 रन बनाकर उपयोगी योगदान दिया है। गेंदबाजी में आफ स्पिनर अनुजा पाटिल पहले तीन मैचों में पांच विकेट झटक चुकी है और टीम को उनसे आखिरी मैच में भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। इसके अलावा पूनम यादव और पूला वस्त्राकर ने भी अब तक चार-चार विकेट लिए हैं। स्पिन के अलावा तेज गेंदबाजों को दम दिखाना होगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।