स्कूल पर बोको हरम के हमले के बाद 105 स्कूली बच्चियां गायब-नाइजीरिया
(DELHI, DELHI) हफ्ते के शुरुआत में उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया के एक स्कूल में बोको हरम की ओर से किए गए हमले के बाद करीब सौ से ज्यादा स्कूली छात्राएं गायब हैं। ये बात अभिभावकों ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताई।
योब स्टेट के डाप्चि के अभिभावकों ने कहा कि सोमवार के हमले के बाद उन्होंने एक सपोर्ट ग्रुप जो 2014 की उस घटना की याद दिलाता है जिसमें साल 2014 में चिबोक से करीब 200 से ज्यादा स्कूली छात्राओं का अपहरण किया गया था। नए बनाए गए ग्रुप के चेयरमैन बशीर मन्जो ने कहा- हमारा पहला कदम सभी गायब लड़कियों की एक व्यापक सूची तैयार करनी है। इसलिए हमने 105 नामों की सूची तैयार की है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।