भारत रच सकता है इतिहास-सौरव गांगुली
(India) विदेशी धरती पर भारतीय टीम के प्रदर्शन को लेकर हमेशा ऊहा-पोह की स्थिति बनी रहती है, लेकिन साउथ अफ्रीका के मुश्किल माने जाने वाले पिचों पर जिस तरह से टीम इंड़िया ने प्रदर्शन किया वह काबिले तारीफ है। टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जतायी है। इंड़िया को इस साल जून में इंग्लैंड और साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाना है। इंड़िया हालांकि साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज 1-2 से हार गया था लेकिन उन्होंने सीमित ओवरो के प्रारूप में मेजबान टीम को खेल के हर आयाम में मात दी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।