पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं सभी से अपील करूंगा कि 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान' को जन आंदोलन बनाएं, हमें एक सामाजिक आंदोलन खड़ा करना पड़ेगा। बेटी बोझ नहीं, बेटी पूरे परिवार की आन-बान और शान होती हैं। मैं हरियाणा को बधाई देता हूं कि पिछले 2 साल में वहां परिस्थितियां बदली हैं और बेटियों की जन्म दर में जो बढ़ोतरी हुई है वो अपने आप में एक नया विश्वास- नई आशा पैदा करती है।
मोदी ने कहा, 'पीएम मतलब पोषण मिशन याद रहना चाहिए। उन्होंने कहा, आज से जब भी पीएम की आलोचना करनी हो, उसको गाली देनी हो तो भी जब पीएम बोले तो मन में पीएम मतलब पोषण मिशन ही याद रखिएगा। हर बच्चे को उपयुक्त पोषण उपलब्ध करना बेहद आवश्यक है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।