अफगानिस्तान 4 से 25 मार्च तक खेले जाने वाले क्वालीफायर के राउंड रॉबिन में अपना पहला मैच स्कॉटलैंड से 7 विकेट से हारा। इसके बाद दूसरे मुकाबले में उसे जिम्बाब्वे ने 2 रन से हराया। तीसरे मैच में बारिश के चलते डकवर्थ लुईस नियम का इस्तेमाल किया गया और अफगानिस्तान इस मुकाबले को 30 रन से गंवा बैठा।
जिम्बाब्वे के खिलाफ अफगानिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज शहजाद ने मैच के दौरान आउट होने के बाद अपना बल्ला पास वाली पिच पर जोर से पटका, जिससे पिच को नुकसान पहुंचा था। इसके चलते उन्हें दो मैचों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। वो क्वालीफायर के चौथे मैच में भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
अब ऐसे में अगर अफगानिस्तान अपना आखिरी मैच जीत भी लेता है, तो भी वो विश्व कप में प्रवेश के उसके चांस कम ही हैं। वहीं ग्रुप बी में स्कॉटलैंड सुपर सिक्स के लिए क्वालीफाई किया। अफगानिस्तान ने आज तक सिर्फ एक ही बार एकदिवसीय विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।