नरेश अग्रवाल ने जया बच्चन पर दिए विवादित बयान पर जताया खेद
(India) बीजेपी में शामिल होने के बाद ऐक्ट्रेस जया बच्चन पर विवादित बयान देने वाले समाजवादी पार्टी (एसपी) के पूर्व नेता नरेश अग्रवाल ने चौतरफा निंदा के बाद अपने बयान के लिए खेद जताया है। बता दें कि सोमवार को बीजेपी में शामिल होने के बाद अपनी पहली ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में अग्रवाल ने उनकी जगह जया को तरजीह देने पर एसपी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि पार्टी ने उनकी तुलना फिल्म अभिनेत्री से की है 'जो फिल्मों में नाचती थीं।' हालांकि उनके बयान से वहां बैठे बीजेपी नेता असहज हो गए पार्टी ने फौरन इस बयान से खुद को अलग कर लिया था। अग्रवाल ने मंगलवार को जया पर दिए बयान पर सफाई देते हुए कहा, 'मेरे बयान से किसी को कोई कष्ट हुआ है तो मुझे उसका खेद है। मुझे एसपी ने टिकट देना उचित नहीं समझा और जया को टिकट दिया। मैं किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहता हूं और खेद जताता हूं।'

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।