यूपी उप-चुनाव मे BJP के गढ़ में बड़ी सेंध गोरखपुर में SP जीत की ओर
(Gorakhpur, Gorakhpur) उत्तर प्रदेश की गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों के उप-चुनाव के नतीजे कुछ देर में साफ हो जाएंगे। अब तक मिले रूझानों से काफी हद तक तस्वीर साफ हो चुकी है। अब तक के रूझानों के बाद ऐसा लगता है कि उत्तर प्रदेश की गोरखपुर और फूलपुर दोनों लोकसभा सीट हाथ से निकलती दिख रही है। हालत ये है कि बिहार की अररिया सीट भी बीजेपी के खाते में आते हुए नहीं दिख रही है। मतगणना सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसीटीवी की निगरानी में कराया जा रहा है। गोरखपुर और फूलपुर उप-चुनाव के लिये मतदान गत 11 मार्च को हुआ था। इस दौरान गोरखपुर में 47.75 प्रतिशत और फूलपुर में 37.39 फीसद वोट पड़े थे।

गोरखपुर से सपा प्रत्याशी प्रवीन कुमार निषाद ने कहा मैं अपनी जीत के लिए आश्वस्त हूं और लोग भी यही मानते हैं कि सपा का गठबंधन ही इस सीट पर जीतेगा। लेकिन सभी के दिमाग में ईवीएम मशीनों को लेकर शक है। सरकारी तंत्र का इस्तेमाल कर सरकार कुछ भी कर सकती है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।