कांग्रेस अधिवेशन में राजनीतिक आर्थिक विदेश नीति और कृषि व रोजगार पर पेश किए जाने वाले प्रस्तावों पर युवा कार्यकर्ता अपनी बात रखेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम हुई विषय समिति की बैठक में महाधिवेशन में पेश किए जाने चारों प्रस्तावों के मसौदे को मंजूरी दे दी गई। करीब तीन घंटे तक चली इस बैठक के बाद पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों के मसौदे पर चर्चा में संचालन समिति और प्रदेशों के 70 नेताओं ने हिस्सा लिया।
महाधिवेशन की शुरुआत पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के भाषण के साथ होगी। इसके बाद दोपहर में वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी भी महाधिवेशन को संबोधित करेंगी। रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपना वक्तव्य देंगे। इसी दिन शाम को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के समापन भाषण के साथ महाधिवेशन खत्म होगा। इस बीच, ‘सत्य की ताकत’ विषय पर भी चर्चा होगी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।