यूपीए अध्यक्ष ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके लोगों की तरफ से किए जा रहे भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े को सबूतों के साथ उजागर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान इस अहंकारी सरकार ने कांग्रेस को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन, कांग्रेस कभी डरी नहीं है और ना ही आगे डरेगी।
सोनिया ने कहा कि आज मैं इसलिए उदास हूं क्योंकि मोदी सरकार ने यूपीए सरकार के दौरान लागू की गई योजनाओं और कार्यक्रमों को कमजोर और अनदेखा कर रही है। मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान आर्थिक वृद्धि दर ऊंची थी। पुराने दिनों को याद करते हुए सोनिया ने कांग्रेस महाधिवेशन के दौरान कहा कि आप सभी जानते हैं कि मैं किन परिस्थितियों में सार्वजनिक जीवन में आई। उस वक्त मैं यह महसूस किया कि पार्टी कमजोर पड़ रही है। कांग्रेस के लोगों को ध्यान में रखते हुए मैने राजनीति में प्रवेश किया था।
उन्होंने कहा कि 40 साल पहले इंदिरा गांधी कि चिकमगलुर में शानदार जीत ने भारतीय राजनीति को पलट कर रख दिया था। एक बार फिर से हमारी पार्टी वैसा ही प्रदर्शन करेगी। सोनिया ने आगे कहा कि आज सिर्फ एक चीज मायने रखती है कि किस तरह से महान पार्टी को मजबूत करें ताकि वह अपने पुराने समय की तरह लौट जाए।
सोनिया ने कहा कि पार्टी की जीत राष्ट्र की जाती होगी। यह हम सभी की जीत होगी। कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक शब्द नहीं है बल्कि यह एक आंदोलन है। उन्होंने आगे कहा कि सबसे पहले में राहुल गांधी को इस बात के लिए धन्यवाद देना होगा कि उन्होंने बेहद चुनौतिपूर्ण घड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी ली है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।