राहुल ने ट्वीट कर पूछा है कि इसबार डोकलाम पर पीएम की क्या प्रतिक्रिया होगी? साथ ही उन्होंने ऑप्शन दिए हैं। जिसमें पहला ऑप्शन- हगप्लोमेसी, दूसरा- ब्लेम RM (रक्षा मंत्री), तीसरा- पब्लिक के सामने रोना और चौथा- इनमें से सभी। राहुल ने जिस खबर को टैग करते हुए ये ट्वीट किया है उस खबर में चीन द्वारा चुपचाप और चतुराई से डोकलाम में नए रास्ते खोजने की बत कही जा रही है। बता दें कि बुधवार को रैली में राहुल ने कहा था कि चीन बॉर्डर के करीब डोकलाम में एयरपोर्ट और हैलीपैड बना रहा है। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री चुप हैं। उन्होंने कहा कि पीएम चीन की हरकतों को लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।