सुषमा के बयान पर इराक में भारतीयों की मौत पर कांग्रेस लाएगी विशेषाधिकार प्रस्ताव
(DELHI, DELHI) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी ने गुरुवार को बताया कि इराक में 39 भारतीय को मारे जाने को लेकर संसद और पीड़ित परिवारों को भ्रमित करने के चलते संसद में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के खिलाफ पार्टी विशेषाधिकार प्रस्ताव लाएगी। वरिष्ठ नेता ने बताया का यह प्रस्ताव राज्यसभा में लाया जाएगा।

अंबिका सोना का यह बयान ब्रिटिश फर्म पर दिए बयान कि सरकार कैम्ब्रिज एनलिटिका के साथ उनकी पार्टी के संबंधों को जोड़ने के लिए नए खोज कर रही है के बाद आया है। इस ब्रिटिश फर्म के ऊपर डाटा लीक का सनसनीखेज आरोप लगा है।

मोसूल में साल 2014 में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों की तरफ से मारे गए भारतीय मजदूरों को लेकर कांग्रेस का यह आरोप है कि सरकार और सुषमा स्वराज ने उनकी मौत की घोषणा में देरी की और पीड़ितों के परिवारवालों को झूठा आश्वासन दिया। स्वराज ने मंगलवार को संसद को यह जानकारी दी थी कि पीड़ितों के परिजानों के लिए गए सैंपल मोसूल के पास सामूहिक कब्र निकाले गए शव के साथ मैच किया है। जिसके बाद इस बात की पुष्टि होती है कि सभी आईएसआईएस के कब्जे में फंसे भारतीय मारे गए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।