कार्ति चिदंबरम को मिली दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत
(DELHI, DELHI) पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। जस्टिस एसपी गर्ग ने कार्ति को 10 लाख रुपये मुचलके पर जमानत दी है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि कार्ति को देश से बाहर जाने से पहले सीबीआई की अनुमति लेनी होगी। कोर्ट ने कहा है कि वह गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश ना करें। सीबीआई ने कार्ति को 28 फरवरी को इस मामले में गिरफ्तार किया था।

इससे पहले 16 मार्च को दिल्ली हाईकोर्ट ने कार्ति चिदंबरम की जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। सीबीआई ने यह कहते हुए कार्ति को जमानत देने का विरोध किया था कि वह साक्ष्यों से छेड़छाड़ कर गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।