मायावती का बड़ा ऐलान हार के बाजवूद SP-BSP गठजोड़ पर नहीं होगा असर
(DELHI, DELHI) राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के हाथों एक सीट पर शिकस्त खाने के बाद मीडिया के सामने आयी बसपा सुप्रीमो ने केन्द्र की सत्ताधारी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए उस पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया। मायावती ने कहा कि बीजेपी सरकार मेरी हत्या कराना चाहती है। उन्होंने राज्य की सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या योगी सरकार उनकी हत्या कराना चाहती है

मायावती ने गेस्ट हाउस कांड को लेकर बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा करतूत है। उन्होंने कहा कि उसके लिए किसी भी सूरत में अखिलेश यादव को जिम्मेदार ठहराना गलत है।

मायावती ने कहा कि राज्यसभा में हार का बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के गठबंधन पर थोड़ा सा भी असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि हर हाल में वे लोकसभा चुनाव में बीजेपी को रोकेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।