इसी बीच अन्ना आंदोलन में शामिल भारत सेन की तबियत खराब हो गई है। पुलिस ने उन्हें उठाने का प्रयास किया लेकिन अन्ना कार्यकारिणी के सदस्यों ने उठने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है।
बता दें कि दूसरे दिन की शुरुआत काफी फीकी रही है फिर भी किसान यहां डटे हुए हैं। दूसरे दिन के कार्यक्रम के फीके होने का सबसे बड़ा कारण रामलीला मैदान में बजरंग दल के बडे़ कार्यक्रम से है। इस कारण भी अन्ना के आंदोलन में भीड़ नजर नहीं आ रही है।
अन्ना आंदोलन के दूसरे दिन भी यहां कोई जोड़ नजर नही आया। यहां रामलीला मैदान में हार्दिक पटेल के आने की खबर है मगर आधिकारिक लोगों का कहना है कि उनसे किसी ने संपर्क नहीं किया है। लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि वो यहां आ सकते हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।