(India)
पीएम नरेंद्र मोदी ऐप को लेकर घमासान में राहुल गांधी के आरोपों के बाद अब बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी ने कहा है कि राहुल गांधी और कांग्रेस के पास टेक्नॉलजी का जीरो ज्ञान है। बीजेपी ने कहा है कि कैम्ब्रिज एनालिटिका के कांग्रेस से कनेक्शन के मामले से ध्यान हटाने के लिए राहुल गांधी नमो ऐप का सहारा ले रहे हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस ने नमो ऐप की मदद से भारतीयों के निजी डेटा को लीक करने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा था कि मैं नरेंद्र मोदी, आपके सारे डेटा अमेरिकी कंपनियों के दोस्तों को देता हूं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।