सांसदों के सस्ते भोजन पर 5 साल में 74 करोड़ की सब्सिडी
(Bhopal, Bhopal) संसद के सदस्यों को संसद की कैंटीनों में सस्ता भोजन मुहैया कराने पर पांच वर्षों में 74 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गई। औसत तौर पर हर वर्ष कैंटीन से सांसदों को उपलब्ध कराए जाने वाले सस्ते भोजन के एवज में लगभग 15 करोड़ की सब्सिडी के तौर पर भरपाई की गई। यह जानकारी सूचना के अधिकार कानून के तहत मांगी गई सूचना में सामने आई है।

मध्य प्रदेश के नीमच निवासी सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने सूचना के अधिकार के तहत सांसदों को रियायती दर पर मिलने वाले भोजन के संबंध में जानकारी मांगी थी। उन्होंने पूछा था कि रियायती भोजन के चलते सदन या सरकार पर कितना आर्थिक बोझ पड़ता है। मामले में जो जानकारी सामने आई है, वह चौंकाने वाली है। बताया गया है कि बीते पांच सालों में सांसदों के सस्ते भोजन पर 73,85,62,474 रुपये बतौर सब्सिडी दी गई।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।