कांग्रेस की तरफ से लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताेव मल्लिकार्जुन खड़गे पेश करेंगे। पार्टी ने बताया कि खड़गे इस बारे में विभिन्न दलों से सम्पर्क कर रहे हैं ताकि प्रस्ताव पर समर्थन जुटाया जा सके। इससे पहले टीडीपी और वाईएसआर कांग्रेस भी अविश्वास प्रस्ताव पेश कर चुकी हैं, किंतु सदन में गतिरोध कायम होने की वजह से उस पर कार्यवाही नहीं हो सकी है। लोकसभा में माकपा संसदीय दल के नेता पी करुणाकरन की ओर से लोकसभा महासचिव ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस भेजा गया है। लोकसभा की कार्यवाही संचालन की प्रक्रिया संबंधी नियम 198 बी के तहत भेजे गये नोटिस में महासचिव से अविश्वास प्रस्ताव को सदन की 27 मार्च की संशोधित कार्यसूची में शामिल की मांग की है
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।