शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अगले चुनाव में अगर मुझे निर्दलीय उम्मीदवार के तौर भी लड़ना पड़े तो मुझे फर्क नहीं पड़ता है।उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव (2014) में भी इस तरह की अफवाह थी कि मुझे बीजेपी से टिकट नहीं मिलेगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके साथ पार्टी में खराब बर्ताव हुआ है तो उन्होंने हां में उत्तर दिया।
इस तरह की बातें तब सामने आ रही हैं जब भाजपा के असंतुष्ट नेता यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार के खिलाफ सभी क्षेत्रीय ताकतों को एकजुट करने के प्रयास को लेकर ममता की प्रशंसा की।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।