प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोए स्टीव स्मिथ कहा मैंने क्रिकेट का नाम खराब किया जिंदगीभर पछतावा होगा
(DELHI, DELHI) ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 12 महीने के लिए बैन होने के बाद पहली बार स्टीव स्मिथ मीडिया के सामने आए। बेहद भावुक होते हुए स्मिथ ने अपनी गलती स्वीकार की और लोगों से मांफी मांगी। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी दक्षिण अफ्रीका में हुआ वो उसकी पूरी जिम्मेदारी लेते हैं और उन्हें इस हरकत का जीवनभर पछतावा रहेगा।

ऑस्ट्रेलिया लौटकर स्मिथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया, जिसमें उनके साथ उनके पिता भी मौजूद थे। स्मिथ ने कहा इस बड़ी गलती के लिए मैं पूरी तरह से जिम्मेदार हूं। मेरी इस गलती के कारण क्रिकेट का नाम खराब हुआ है। मैं आने वाले जीवन में वो हर कोशिश करने को तैयार हूं जिससे क्रिकेट को हुए इस नुकसान की भरपाई हो सके।'

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।