इसी के साथ मुख्य कोच हीथ स्ट्रीक बल्लेबाजी कोच लांस क्लूजनर, गेंदबाजी कोच डग्लस होंडो और फील्िंडग कोच वाल्टर चावागुट फिटनेस कोच सीन बेल और टीम एनालिस्ट स्टानले चिओजा का सफर जिम्बाब्वे टीम के साथ समाप्त हो गया। अंडर-19 टीम के कोच स्टीफन मागोगो और व्यान जेम्स के साथ मुख्य चयनकर्ता टटेंडा टायबू को भी हटा दिया गया है।
जेडसी के एमडी फैजल हसनेन ने स्ट्रीक को भेजे ई-मेल मे लिखा, “हमारे बीच हुई बातचीत के बाद आप अपने तकनीकी स्टाफ जिसमें आप भी शामिल हैं अपरान्ह तीन बजे तक आधिकारिक तौर पर इस्तीफा देने को कहिए। इसके बाद तकनीकी टीम उन्हें बखार्स्त मान लेगी और उन्हें उनके पदों से तत्काल प्रभाव से हटा देगी।”
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।