CWG : 10मी एयर पिस्टल में मनु भाकर ने जीता स्वर्ण
(India) भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार को चौथे दिन महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण जीता। मनु ने भारत की झोली में छठा स्वर्ण पदक डाला है। इसके अलावा, इसी स्पर्धा में हीना सिद्धु ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। हरियाणा के झझ्झर जिले की रहने वाली 16 वर्षीया मनु ने इस स्पर्धा के फाइनल में कुल 240.9 अंक हासिल किए, वहीं हीना ने 234 अंक हासिल कर रजत पदक जीता। राष्ट्रमंडल खेलों के 21वें संस्करण में चौथे दिन रविवार को भारत की बेटियों ने देश की झोली में दूसरा स्वर्ण पदक डाला है। इससे पहले, पूनम यादव ने भारोत्तोलन में देश को स्वर्ण पदक दिलाया था।
भारत की महिला भारोत्तोलक पूनम यादव ने रविवार को चौथे दिन भारत को स्वर्णिम शुरुआत दी। पूनम में भारोत्तोलन में महिलाओं की 69 किलोवर्ग भार स्पर्धा में भारत को पांचवां स्वर्ण पदक दिलाया। पूनम ने कुल 222 किलो का भार उठाया। उन्होंने स्नैच में 100 किलो का भार उठाकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, वहीं क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 122 किलोग्राम का भार उठाकर बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।